राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – राष्ट्रीय आयुष मिशन मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार जिले में खरखरी, खितौली, गणेशपुर, भुड़सा, देवराकला, कारीतलाई, गैस्तलाई, चरगवां, खम्हरिया, देवगांव, रैपुरा, भैंसवाही, गुरजीकला, पिपरौंध, कुठिया मेहगवां, बरन नेहगवां, मुरवारी एवं कछगवा जोबा में स्थित 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ‘बुजुर्ग और उपशामक स्वास्थ्य देखभाल सेवायें’ थीम के अतंर्गत सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में वृद्धजनों एवं गंभीर बीमारियों से पीडित रोगियों से संबंधित रोगों की पहचान, रोकथाम, नियंत्रण, प्रबंधन व स्वास्थ्य संबंधी देखभाल एवं उचित आहार-विहार, दिनचर्या के लिए प्रेरित किया। साथ ही निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में कुल 814 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।
जिला आयुष अधिकारी ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिविर को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।।