एक घटना में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी ,तो दूसरी घटना में अनियंत्रित बाइक से बच्चे संघ महिला गिरी
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में गुरुवार की शाम साढ़े 7 बजे गुलालझरिया भट्टीमोड़ से दुद्धी की ओर आ रही एक टेंपो जिओ टावर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई । टेंपो पर चालक सहित चार लोग सवार थे, जिसमें पीछे बैठे रामप्रवेश उर्फ लालू 30 पुत्र भुन्न भारती ग्राम डुमरडीहा के सिर पर गंभीर चोटे आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
सभी घायलों को राहगीरों की मदद से टेंपो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया गया ।जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने बीके सिंह ने रामप्रवेश उर्फ लल्लू उम्र 30 वर्ष पुत्र भुन्न भारती मृत घोषित कर दिया ।वही बगल में बैठे सत्येंद्र कुमार पुत्र 28 वर्ष भीखम राम कुशवाहा, ग्राम डुमरडीहा के पैर में गंभीर चोटे आई हैं,जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है ।इस दुर्घटना में एक अन्य को हल्की चोटे आई है ।
घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरीये दुद्धी पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय एवं उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पीएम हेतु भेज दिया । पुलिस टेंपो को अपने कब्जे में लेते हुए चालक की तलाश में जुट गए। युवक की मौत से परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया है ।
वहीं दूसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव से सामने आई है जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया जिसपर सवार एक महिला की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की लगभग शाम 4 बजे शंभु अपने बाइक से पत्नी व दो बच्चे के साथ रिश्तेदार लीची देवी 30 पत्नी सोमारू निवास कर्री ओबरा से रेनुकूट जा रहे थे कि
हाथीनाला से मूर्धवा मार्ग पर करीब चार किमी दूर बाइक पर पीछे बैठे महिला लीची देवी अनियंत्रित होकर गिर गई।उनके साथ एक बच्चा भी गिर गया। जिसमें बच्चे को हल्की मामूली चोटे आई । घायलवस्था में महिला को इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस अग्रिम प्रकिया में जुटी हुई है ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह