शांति व्यवस्था के लिए देवबंद पुलिस सड़कों पर, अधिकारी खुद उतरे मैदान में
देवबंद/सहारनपुर । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने एसडीएम देवबंद, क्षेत्राधिकारी देवबंद और थाना प्रभारी के साथ मिलकर कस्बा देवबंद के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने संवेदनशील इलाकों में लोगों से संवाद किया और शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्थानीय अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
कोई भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी और आम जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार साफ नजर आया। फिलहाल क्षेत्र में शांति है और प्रशासन हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़