✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शासकीय हाई स्कूल मझगवां फाटक में वितरित हुई नि:शुल्क साइकिल
42 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
कटनी – राज्य शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल मझगवां फाटक में सरपंच संतोष निषाद के मुख्य आतिथ्य में छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक साइकिल वितरित की गई।
आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच संतोष निषाद द्वारा कक्षा नवमीं में पढ़ने वाले कुल 42 छात्र-छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान की गई। साइकिल पाकर छात्र–छात्रा खुशी से झूम उठे।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार पयासी, रूक्मणी पहारिया, दीपा नायक पूजा गुरु, राजा अभिषेक मैथ्यूज, सत्येंद्र शुक्ला, दिल्लू यादव, एकता नीखरा, अनामिका सोनी सहित छात्र–छात्रा उपस्थित रहे।