राज मिश्रा (सिंगरौली)
शरीर पर घने बाल, लंबे नाखून – माँ आईसीयू में भर्ती
सिंगरौली ज़िले के देवसर ब्लॉक के डोंडकी गाँव से एक चौंकाने वाली खबर आई है। गाँव की एक महिला ने एक दुर्लभ शारीरिक संरचना वाले बच्चे को जन्म दिया है, जिसके दो सिर हैं और पूरा शरीर घने बालों से ढका हुआ है। यह दृश्य जितना असामान्य है, उतना ही दर्दनाक भी।
महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे ज़िला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल डॉक्टरों की एक टीम इलाज में लगी हुई है, लेकिन अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक मेडिकल बयान सामने नहीं आया है ।