ब्यूरो चीफ राकेश मित्र जिला-कांकेर
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों में संचालित केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन की योजनावार एवं विभागवार समीक्षा की। इस दौरान सांसद श्री नाग ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, उस दिशा में अधिकारीगण पूरी जिम्मेदारी, इच्छाशक्ति और लगन से अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों को अवगत अवश्य कराएं ताकि आमजनता को इनका वास्तविक लाभ मिल सके।