दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में शनिवार की शाम एक सर्पदंश की घटना सामने आयी है। यहां 15 वर्षीय किशोरी आरती पुत्री कमलेश यादव को एक विषैले सर्प ने काट लिया।किशोरी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरती अपने घर के बाहर शाम करीब साढ़े 5 बजे अपने घर के बाहर बकरी को चरा रही थी।की इसी दरमियान किसी अज्ञात सर्प ने आरती के बाएं पैर में डस लिया।
परिजन तुरंत किशोरी को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे।
फिलहाल आरती का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है।
सांप की पहचान नहीं हो पाई है।
इस घटना से परिवार में चिंता की स्थिति बनी हुई है। गनीमत रही कि परिजन तुरंत किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह