सुरक्षा के साथ सेवा भाव”
क्षेत्राधिकारी सुश्री रूचि गुप्ता ने शिव भक्तों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत
सहारनपुर। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कार्यालय से सुश्री रूचि गुप्ता ने अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बीरपुर बॉर्डर, चौकी खेड़ा मुगल पर डटे शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने महिला श्रद्धालुओं को फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उनकी आवश्यकताओं, अनुभवों और यात्रा से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
सुश्री गुप्ता ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और शांतिपूर्ण वातावरण देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। क्षेत्र में श्रद्धालुओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़