रिपोर्टर राम मगन विश्वकर्मा इंडियन टीवी न्यूज़
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत तैयारियों का लिया गया जायजा
आज दिनांक 19.07.2025 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा श्री कृपालु धाम, मनगढ़ का भ्रमण कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अन्य राजपत्रित अधिकारीगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, पार्किंग, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित एवं व्यवस्थित तैयारी समय से सुनिश्चित कर ली जाए।
सभी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी इंतजाम पूरी सतर्कता के साथ किए जाएं।
आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु टीमों की तैनाती की जाए एवं जनसहयोग से कार्यक्रम को शांति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न कराया जाए।