घा ड़ क्षेत्र के कई गांव में चोरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, पहरा देने को है मजबूर
बेहट गौरतलब है कि घड़ क्षेत्र के कई गांव में इन दिनों अज्ञात चोरों के आमद से दहशत का माहौल है हालत यह है कि ग्रामीण भय के चलते रात भर पहरा देने को मजबूर है। इसी बीच बिजली विभाग की आंख में चोली भी ग्रामीणों के लिए सर दर्द का माहौल बनी हुई है ग्रामीण बिजली विभाग के फोन मिलाते हैं तो उनका नंबर स्विच ऑफ आता है या 1912 पर कॉल करने की कॉलर ट्यून सुनाई देती है। पुलिस विभाग की ड्यूटी इस समय कावड़ यात्रा में लगी हुई है जिसका फायदा अज्ञात चोर भरपूर उठा रहे हैं लेकिन ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है और ग्रामीणों की हालत यह है कि वह अब खुद पहरा देने को मजबूर है। गांव कालू वाला पहाड़ीपुर उर्फ जहानपुर, अलीपुर भागूवाला सतपुरा कुलड़ी खेड़ा, ताल्हा पुर नवरंगपुर ओर समसपुर के लोगों ने मांग की है की रात्रि के समय बिजली कटौती नहीं की जाए ताकि उन्हें पहरा देने में परेशानी ना हो। भवानी सैनी बेहट
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़