कांवडियों की सेवा में दिल खोलकर जूटे शिव मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, आस-पास के गांवों से भी कांवड़ शिविर में पहुंच रही सेवा..
प्राचीन शिव मंदिर बिहारीगढ़ में पिछले 5 दिनों से शिव भक्त कावड़ियों की सेवा में 24 घंटे भंडारा चल रहा है मंदिर कमेटी के लोगों को आस-पास के गांवों से श्रद्धालु शिवभक्त भी भंडारे में आर्थिक सहयोग एवं खाद्य सामग्री भेंट कर रहे हैं। गांव तेलपुरा से आज सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण फल, मिठाई, शुद्ध पेयजल एवं बिस्कुट आदि लेकर पहुंचे और शिव भक्त कांवडियो में वितरण किया। इस दौरान मंदिर कमेटी ने ठाकुर कुशलपल चौहान, भूपेंद्र चौहान, संजय सैनी सहित कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी विनोद गुप्ता, सुनील चौहान, नमन खुराना, पत्रकार पुरुषोत्तम शर्मा को पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। शिव मंदिर कमेटी के मुख्य सेवक संदीप वर्मा ने बताया कि देर रात तक शिविर में पहुंचने वाले सभी कांवडियो को स्वच्छ और ताजा पौष्टिक भोजन एवं विश्राम करने के लिए पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर समाजसेवी अंकित चौहान, प्रमाल सिंह राठौर, संजय गोयल, सोनू धीमान, कुलदीप वर्मा, रविन्द्र सैनी सहित बड़ी संख्या में कस्बे के व्यापारीगण और सनातन धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़