*पिपराइच क्षेत्र के मटीहनियां में मिला 4 वर्षीय मासूम का शव, हत्या की आशंका*
*गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)* पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मटिहनिया सोमाली में 4 वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी मच गई ,घटना की सूचना पर मौके पर एसएसपी डॉ विपिन टांडा क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा जगत राम कनौजिया पिपराइच थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। फिलहाल मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मासूम की हत्या करके गन्ने की खेत में लाश को फेंक दिया गया है ।
*रिपोर्ट-सतीश तिवारी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)*