ब्रेकिंग न्यूज़
पीलीभीत जनपद की महिला स्वयं सहायता समूह बन रहे आत्मनिर्भर।
पीलीभीत उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व किये जा रहे राखी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर व रोजगार प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अनेकों स्वयं सहायता समूहों द्वारा राखी निर्माण कार्य करके धनार्जन किया जा रहा है। विकाखण्ड बरखेड़ा की ग्राम पंचायत अधकटा के व्यापार स्वयं सहायता समूह व किसान स्वयं सहायता समूह द्वारा वृहद स्तर पर राखी निर्माण का कार्य किया जा रहा हे। उनके द्वारा राखी थोक एवं फुटकर दोनों तरह से बिक्री की जा रही हैं। दोनों समूहों द्वारा अब तक क्रमशः तक 36,000/-रू0 व 40,000/- की राखी की बिक्री की जा चुकी है। इस तरह विकासखण्ड मरौरी की ग्राम पंचायत पिपरिया अगरू के जय दुर्गे स्वयं सहायता समूह व सोनी स्वयं सहायता समूह के द्वारा राखी निर्माण का कार्य से क्रमशः 10,000/- रू0 व 4,000/- रू0 की राखी बिक्री की जा चुकी है। विकासखण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत देवीपुर के शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के द्वारा भी राखी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा फुटकर राखी के 02 स्टॉल लगाकर बिक्री की जा रही हैं। अभी तक कुल 3,000/-रू0 की राखी उनके द्वारा बिक्री की जा चुकी है। विकासखण्ड बिलसंण्डा की ग्राम पंचातय लभौआ के बुद्धा स्वयं सहायता समूह के द्वारा राखी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा फुटकर राखी का स्टॉल लगाकर बिक्री की जा रही है। अभी तक कुल 6,000/- रू0 की राखी उनके द्वारा बिक्री की जा चुकी है।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत