मामला बबेरू कोतवाली परिसर का है, जहां होली के दूसरे दिन आज गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जबरदस्त होली खेली गई, जिसमें कोतवाली का समस्त स्टाफ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह, देवीदीन, अरविंद कुमार सिंह, सहित सभी हेड कांस्टेबल कांस्टेबल के द्वारा जबरदस्त होली खेली गई, जिसमें आए हुए अतिथियों के साथ भी होली के अवसर में अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया, वहीं इस होली के अवसर में डीजे की धुन पर कोतवाली का समस्त पुलिस स्टाफ जमकर झूमें जिसमें कोतवाली के स्टाफ के साथ-साथ पत्रकार भी शामिल हुए, और एक दूसरे के गुलाल रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया, फिर अंतिम चरण में सभी स्टाफ के लोगों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ डालें, और कपड़ा फाड़ होली पर खूब डीजे की धुन पर ठुमके लगाए। वहीं कोतवाली में बने शबरी माता मंदिर पर फाग की टोलियां के द्वारा होली गीत प्रस्तुत किए गए, जिसमें होली गीतों पर लोगों को नाचने को मजबूर कर दिया, और बहुत ही अच्छी फाग की टोलियो के द्वारा होली गीत हुवे वहीं बबेरू कस्बे से आए हुए गणमान्य नागरिकों को कोतवाली परिसर में मिठाई, और गुजिया, एवं ठंढई पिलाकर स्वागत किया गया।
बांदा से संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट