सहारनपुर| रिजर्व पुलिस लाइन में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस दौरान पुलिस कर्मियों ने गुलाल से जमकर होली खेली और होली के गीतों पर जमकर नृत्य भी किया! होली को लेकर सुबह से ही पुलिस कर्मियों में उत्साह का माहौल बना हुआ था इस दौरान पुलिस अधिकारियों भी पुलिस कर्मियों के साथ होली का आनंद उठाया। रिजर्व पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिस कर्मियों ने होली पर्व का जोरदार जिसने बनाया मैदान पर होली पर को लेकर विशेष तैयारी की गई थी इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचे और सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए अबीर गुलाल लगाकर होली पर मनाया इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आपसी भाईचारे और प्यार के साथ होली मनाने का संदेश दिया। होली के रंगों से सराबोर पुलिस कर्मचारी पूरी उत्साह और उमंग के साथ होली की मस्ती में झूमते नजर आए इसके बाद पुलिस कर्मचारी वाहनों पर सवार होकर ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए जनपद के विभिन्न धारों पर पहुंचे और होली का जोरदार जश्न मनाया फिर दौरान थाना में भी होली पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़