दो जत्थों के कांवड़ियों मे डीजे प्रतिस्पर्धा को लेकर हुई मारपीट, एक घाय
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली के नाथ मंदिर जा रहे भरतौल गांव के कांवड़ियों व फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भिटौरा के कांवड़िया सोमवार की सुबह 8.30 बजे टोल प्लाजा के पास स्थित कांवड़िया मंदिर पहुंचे। दोनों जत्थों के कांवड़िया हाईवे पर अपने-अपने डीजे को तेज आवाज में बजाकर डांस करने लगे। प्रतिस्पर्धा बढ़ने पर दोनों जत्थों के कांवड़ियों में कहासुनी होने लगी। दोनों जत्थों के कांवड़ियों में गाली-गलौच व मारपीट होने लगी। झगड़े में कांवड़िया प्रकाश निवासी भिटौरा फतेहगंज पश्चिमी घायल हो गए। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। घायल कांवड़िया को सीएचसी भेज दिया।
फतेहगंज पश्चिमी के कांवड़ियों ने भिटौरा के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया दोनों जत्थों में हरिद्वार से आते समय कहीं डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गयी। फतेहगंज पश्चिमी में उनमें मारपीट हो गई। मारपीट में एक कांवड़िया को चोट लगी। घायल का उपचार कराकर दोनों जत्थों को समझा कर रवाना कर दिया है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली