सहारनपुर पुलिस की सतर्कता! खोए बैग लौटाए, शिवभक्तों में खुशी की लहर
सहारनपुर । सावन के पावन महीने में जहां लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकले हैं, वहीं सहारनपुर पुलिस मानवता और सेवा की मिसाल पेश कर रही है। यमुनानगर, हरियाणा के रहने वाले दो शिवभक्तों के बैग सरसावा में खो गए थे। लेकिन QRT चतुर्थ प्रभारी संजय शर्मा और उनकी टीम ने अथक प्रयास कर बैग न केवल खोज निकाले, बल्कि उन्हें शिवभक्तों को सौंपकर उनके गंतव्य की ओर रवाना भी किया। इस सेवा भावना पर शिवभक्तों ने सहारनपुर पुलिस की दिल खोलकर सराहना की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़