आज बांदा जनपद के ग्राम पंचायत सहेवा में कई वर्षों से पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत सहेवा में सार्वजनिक व सुरक्षित भूमि पर सन् 2021 में राजस्व विभाग और पुलिस से मिलकर गाटा संख्या 578 भीटा 584 का खा बंजर आदि 582 का खा तालाब नाला 583 नाला 585 मरघट 592 रास्ता से मिट्टी पूरकर मकान बनाकर नाली के बहाव को रोकते हुए जन हानि को लगातार चुनौती दी जा रही है। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हम लोग ग्राम पंचायत सहेवा थाना गिरवा जिला बांदा के निवाशी है पीड़ित द्वारा बताया गया कि हमारे गांव के ही निवासी दबंग संतोष कुमार यादव पुत्र शिवबरन जो एडीएम बांदा के यहां चपरासी है जिसकी वजह से राजस्व विभाग अतर्रा अपने प्रभाव में लेकर सन 2021 में अपने ही पारिवारिक सुरीज पाल पुत्र शिवबरन बच्चा व पप्पू पुत्र शिवचरण बब्बू व अंगद पुत्रगण सधुवा व सुनील पुत्र अंगद को व स्वयं सामूहिक तौर पर अपनी दबंगई व गुंडागर्दी से तालाब का भिट्ठा नाला मरघट के रास्ते को मिट्टी से पूरकर मकान तैयार करवा लिया है।
पीड़ित द्वारा बताया गया कि उक्त सरकारी नंबरानो पर मकान बनाने से गांव के पूरे पानी की निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है ।
जिसके संबंध में पहले भी शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था ।
जिसे तहसील अतर्रा बांदा के राजस्व विभाग द्वारा संतोष कुमार चपरासी से मिलकर जांच शून्य की गई थी।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच पीड़ित राजेंद्र प्रसाद ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मौजूदा हालत में उक्त व्यक्तियों के उक्त नंबरानो पर मकान बनाने से गांव के जल निकासी बंद होने से गांव के लोगों के घरों में पानी भरने से तरह तरह का संकट उत्पन हो रहा है उन्होंने जिलाधिकारी बांदा से निवेदन कर कहा कि इस विषम परिस्थित में गांव वासियों को दबंगों से न्याय हित में सरकारी जमीन पर हुए कब्जे से मुक्ति दिलाया जाए और गांव की पानी की निकासी वाली जगह को उनसे मुक्त कराया जाय
रिपोर्ट–ताहिर अली बांदा से