सहारनपुर/बिहारीगढ़ से
शिकारियों के साथ आएं खुंखार कुत्तों ने घास काट रही महिला को नोच-नोचकर मार डाला
नाराज ग्रामीणों ने शिकारियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा.
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा में आज देर शाम जंगल में शिकार करने के लिए पहुंचे शिकारियों के खुंखार कुत्तों ने खेत में पशुओं का चारा लेने गई एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया और बुरी तरह नौच डाला। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे नाराज ग्रामीणों ने आरोपी शिकारियों को पकड़कर थाना बिहारीगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। सभी नाराज ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं गाडियां
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़