बच्चो को सिकल सेल एनीमिया की जांच के साथ किया जागरुक
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली। सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर ने बताया की बुधवार को एकलव्य मॉडल स्कूल जोगली में समस्त बच्चो की सिकल सेल की जाँच हेतू केम्प लगाया केम्प में 85 बच्चो की जांच की गई जिसमें 9 बच्चे सिकल सेल ट्रेट एवम 4 बच्चे सिकल सेल डिसीज के पाए गए।
इस शिविर में जिला रक्त कोष अधिकारी डॉ अंकिता सीते द्वारा सिकल सेल एनीमिया पर जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को सिकल सेल एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव और जेनेटिक कार्ड टेस्टिंग के महत्व के बारे में जानकारीदेते हुए बताया की पीढ़ियों को सिकल सेल बीमारी के प्रति सजग बनाना और विवाह पूर्व सिकल सेल परीक्षण आवश्यक है केम्प में डॉ संदीप धुर्वे,बीईई अनिल कटारे,बीपीएम एकनाथ ठाकुर,बीसीएम विनीत आर्य,सेक्टर सुपरवाइजर महेश आर्य,सीएचओ अनुसुइया कोरसने, एएनएम सरोज धुर्वे,आशा अनिता गंगारे उपस्थित रहे।