अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार वह क्षेत्रीय युवा मंडल महिला मंडल समाजसेवियों द्वारा सैकड़ों नीम, अशोक, आंवला, गुलमोहर,जामुन, जाम, आम, मोगरा आदि छायादार और फलदार पौधों का रोपण एचडी कॉलेज देवगांव में किया गया। कार्यक्रम डॉ.ललित सरले डॉ.आशीष महाजन समाजसेवी मुकेश सरले की उपस्थिति में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. ललित सरले ने कहा एक पेड़ मां के नाम महाअभियान और एक सामाजिक पहल है। डॉ.आशीष महाजन ने इस अभियान के माध्यम से हम पर्यावरण को हरा-भरा बना सकते हैं यह मातृ शक्ति के सम्मान का भी माध्यम है। धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया कि मेरा युवा भारत बैतूल द्वारा युवा मंडल महिला मंडलों के सहयोग से बड़ी संख्या में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधों का रोपण किया जा रहा है। कायक्रम को सफल बनाने में ग्रीन आर्मी युवा मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र पवार, राकेश रावत, देवेंद्र राठौर, संजय कलमे, नेहा पवार, पायल माहौर, श्याम दायरे, अखिलेश खडिय़ा, नंदनी नामदेव, विशाखा ढोटेकर का सराहनीय योगदान रहा।