निचलौल, महराजगंज। 24 जुलाई 2025
गुरुवार तड़के सुबह लगभग 5 बजे निचलौल के मुख्य चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब ठूठीबारी मार्ग की ओर जा रही एक भारी भरकम ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर चौराहे पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पर भारी मात्रा में कच्चा लोहा लदा हुआ था, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। ट्रक के पलटते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लोगों का कहना है कि ट्रक पर जो सामान लदा था वह स्क्रैप जैसा कच्चा लोहा प्रतीत हो रहा था, लेकिन यह ट्रक कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)