मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर कन्याल ने किया निरीक्षण
गुना 23 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चांचौड़ा-बीनागंज में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आज जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बीनागंज मण्डी प्रांगण में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कन्याल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा, गुना जिले की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, यातायात, रूट प्लान, बस पार्किंग, बैठक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, स्टेज निर्माण, फायर ब्रिगेड एवं बैरिकेडिंग आदि की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, श्री विकास जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पाण्डेय, एसडीएम चांचौड़ा रवि मालवीय, तहसीलदार मयंक खेमरिया, तहसीलदार कुंभराज सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट