बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों एवं वारंटों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में जिले के बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा एससीएसटी एक्ट के एक प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सुनील पुत्र निरंजन रघुवंशी निवासी ग्राम देवरी मार थाना बजरंगगढ़ जिला गुना के द्वारा वर्ष 2020 में मारपीट की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध बजरंगगढ़ थाने में अप.क्र. 34/20 धारा 323, 294, 506 भादवि एवं एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 82/20 में वारंट जारी हुआ था । पुलिस द्वारा वारंटी सुनील रघुवंशी की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सुनील पुत्र निरंजन रघुवंशी उम्र 33 साल निवासी ग्राम देवरी मार थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
बजरंगगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक एवं प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत की सराहनीय भूमिका रही है ।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट