समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गई श्रद्धांजलि
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र।समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गई और श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालक जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि विरागना फूलन देवी हमेशा अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली महिला थी। उन्होंने हमेशा उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ नारी शक्ति की प्रतिक थी ।
इसलिए समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ने का काम करें ।
संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, महिला सभा राष्ट्रीय सचिव मंदाकिनी पांडे, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, अशोक पटेल,कुमारी निधि पांडे, सत्यम पांडे, गुलाम यासीन, सुरेश पटेल, गुड्डू चंद्रवंशी, विष्णु कुशवाहा,विशेष कुमार, शौर्य त्रिपाठी, राकेश, मिथिलेश, बालेश्वर, मोहित, अजय, प्रमोद, मनीष, जितेंद्र आदि रहे।