फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार, भेजा जेल
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली । फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया मुखबिर के द्वारा रामलीला मैदान में पांच संदिग्ध लोगों के बारे में बताया गया। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने तत्काल कुशल रणनीति के द्वारा पांचो की घेरा बंदीकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस, तीन चाकू, एक सब्बल, रस्सी और एक चाबी के गुच्छा में 12 चाबी पुलिस ने बरामद की उसके बाद थाने लाकर पूछताछ करने पर चोरों ने बताया की बताया कि जब भी किसी क्षेत्र में घटना को अंजाम देना होता है तब हम सुनसान जगह पर एकत्रित होकर योजना बनाने के बाद अलग-अलग टीम बनाकर घटना को अंजाम देते हैं बताया कि वह पहले भी थाना भोजीपुरा , बिथरी चैनपुर, इज्जतनगर आदि थाना क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और वह पहले भी लूट व चोरी के केस में जेल भी जा चुके हैं।
गिरफ्तार किए गए पांच चोरों में चार चोर थाना इज्जत नगर क्षेत्र के हैं और एक चोर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत का है पांचो अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह, फतेहगंज पश्चिमी चौकी इंचार्ज अनूप सिंह, दरोगा पुनीत कुमार मेहरा, दरोगा पवन चौधरी, कांस्टेबल हेमंत अत्री, कांस्टेबल लेखपाल सागर, कांस्टेबल चित्रसेन ,कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल लवी कुमार शामिल रहे थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया की पांचों अभियुक्त को लूट व चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज का जेल भेज दिया गया है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली