नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
माही पटेल बनाए गए केंद्रीय संगठन महासचिव
हजारीबाग/विष्णुगढ़: प्रखंड के बनासो निवासी विस्थापित युवा नेता महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव बनाए गए वहीं पूर्वी जिप सदस्य सरजू पटेल को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया । माही पटेल ने केंद्रीय संगठन महासचिव बनाए जाने पर केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो को धन्यवाद् देते हुए कहा कि संगठन के बाद पुनः पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, इसमें कोई कमी नहीं होगी एक बार पुनः शीर्ष नेतृत्व के साथ स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।
बताते चलें कि 25 जुलाई 2025 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा का वार्षिक अधिवेशन बोकारो के जिले में आयोजित किया गया जिसमें झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय कमिटी का विस्तार किया गया जिनका कार्यकाल तीन वर्ष होगा। विष्णुगढ़ के माही पटेल झारखंड कई जिलों में विस्थापितों, प्रवासी मजदूरों एवं शोषित वंचित लोगों के हक को लेकर मुखर रहते हैं, सामाजिक कार्यकर्मों में अहम भूमिका रहता है। साथ ही झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्यों में से हैं, झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा ये जिम्मेदारी मिलना कोई आश्चर्य की बात नहीं है, इसके पूर्व भी माही पटेल को भाषा खतियान संघर्ष समिति में भी माही पटेल को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा चुकी है जैसे चतरा जिला प्रभारी, लोकसभा चुनाव में बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी एवं केंद्रीय संगठन मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। पटेल डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो के करीबी माने जाते हैं। अपने कई भाषणों में भी माही पटेल कार्यों जिक्र किया करते हैं । प्रखंड के लोगों को केंद्रीय कमिटी में शामिल किए जाने से JLKM/JBKSS के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विष्णुगढ़ उप प्रमुख सह जिलाध्यक्ष सरयू साव, पूर्व पश्चिमी जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल, मुखिया चंद्रशेखर, प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो, सचिव प्रेमचंद महतो, गंगाधर महतो, उपाध्यक्ष रामचंद्र राम, सुरेश कुमार, नन्दलाल महतो, टेकलाल महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, गौतम कुमार, धानेश्वर महतो, अरविंद कुमार, पूनम कुमारी, टहल महतो, सत्यनारायण महतो, सनी कुमार, मुकेश कुमार, प्रकाश महतो, अनिल कुमार, सुनील कुमार, महेश कुमार, राहुल कुमार, उमेश कुमार, राजेश कुमार, डूमरचंद महतो, कृष कुमार, डीलेश्वर महतो, उमेश महतो, विशेश्वर महतो, डेगलाल डियर, अजित कुमार, विकास कुमार समेत अन्य ने बधाई दी।