केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को ‘संसद रत्न पुरस्कार 2025’ से किया सम्मानित
इंडियन टीवी न्यूज़, पंजाब ,प्रिंस ठाकुर, ब्यूरो चीफ़,
केन्द्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद श्री चरणजीत सिंह चन्नी को संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें संसद में उनके सक्रिय योगदान और जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने के लिए दिया गया।
समारोह के दौरान किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी आवाज़ें जो ज़मीनी हकीकत को संसद तक पहुँचाती हैं, उन्हें सम्मानित करना हम सभी के लिए प्रेरणा है।
चरणजीत सिंह चन्नी ने इस सम्मान को जनता समर्पित करते हुए कहा कि यह उनके क्षेत्र के लोगों का प्रेम और समर्थन है, जिसने उन्हें सदन में मजबूती से बोलने की ताकत दी।
चन्नी जी ने किया जालंधर वासियों का धन्यवाद
“मैं जालंधर लोकसभा क्षेत्र की जनता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिनके समर्थन से मुझे संसद तक का सफर तय करने का अवसर मिला। यह सम्मान मैं पंजाब की जनता को समर्पित करता हूं और वादा करता हूं कि मैं पूरी ताकत से पंजाबी भाइयों की आवाज संसद में उठाता रहूंगा।”
यह पुरस्कार हर साल उन सांसदों को दिया जाता है जो संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जनप्रतिनिधित्व की मिसाल पेश करते हैं।