तीसरे सोमवार को बटेश्वरनाथ पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
आगरा से ब्यूरो चीफ अनिल कुमार की रिपोर्ट
आगरा/बटेश्वर।सावन के तीसरे सोमवार को बटेश्वरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लग गईं। दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए कांवड़ियों और भक्तों ने “बम बम भोले” के जयकारों के साथ मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।
भक्तों ने गंगा जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का दौर चलता रहा।
इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पानी, प्राथमिक उपचार व यातायात व्यवस्था की गई।