जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर पी.एस. चौहान की अध्यक्षता में गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऐजेण्डा अनुसार अधिनियम के विभिन्न उपबंधों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया कि अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों को वर्तमान तिमाही (अप्रेल 2025 से जून 2025) घटित अपराध एवं दी गई राहत की जानकारी आलोच्य अवधि में अनुसूचित जाति के 61 जनजाति वर्ग के 8 कुल 59 प्रकरण दर्ज हुए। दर्ज प्रकरणों में से अनुसूचित जाति वर्ग वर्ग के 43 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग 7 कुल 50 प्रकरण पुलिस स्तर पर लंबित है। जिला कार्यालय में लंबित अनुसूचित जाति वर्ग के एक प्रकरणों में पीडित अन्य जिले का निवासी होने से संबंधित जिले को राहत राशि स्वीकृति हेतु भेजे गये हैं। कार्यालय में उक्त अवधि में अनुसूचित जाति वर्ग के 8 प्रकरणों में 6.25 लाख की राहत राशि स्वीकृति जारी की गई। थाना प्रभारी आ०जा०क० टीकमगढ़ द्वारा बैंक खाता एवं जाति प्रमाण पत्र प्राप्त न होने से प्रकरण लंबित होने की जानकारी दी गई। अध्यक्ष द्वारा प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कर राहत राशि स्वीकृति हेतु भेजने को निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही अधिनियम के अधीन न्यायालय में प्रस्तुत अभियोजन पर चर्चा विशेष लोक अभियोजक से प्राप्त जानकारी 15 प्रकरण लंबित हैं, जबकि आलोच्च अवधि में अनुसूचित जाति वर्ग के 27 प्रकरण एवं अनुसूचित जन जाति वर्ग के एक कुल 28 प्रकरण निराकृत हुये, जिसमें जिसमें अनुसूचित जाति के 9 प्रकरणों में सजा हुई लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने हेतु विशेष लोक अभियोजक को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर अजाक्स अध्यक्ष सीपी अहिरवार, सदस्य जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री मनोहर लाल अहिरवार, जनपद पंचायत सदस्य विनीत कुमार जैन, विधायक प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ गिरधारी लाल कबीर पंथी, थाना प्रभारी आ०जा०क० टीकमगढ़ इन्साफ अली, विशेष लोक अभियोजक बलराम अहिरवार, विशेष प्रतिनिधि सरमन अहिरवार तथा सदस्य एवं सचिव जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग मुकेश पालीवाल उपस्थित रहे।