लखनऊ नगर विकास के ऊपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली, गंभीर अवस्था में कराया गया अस्पताल में भर्ती।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में अपर मुख्य सचिव और नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के निजी सचिव विशंभर दयाल ने आज दोपहर को खुद को गोली मार ली गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल मैं भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत
नाजुक बनी हुई है, बापू भवन की आठवीं मंजिल पर अपर सचिव रजनीश दुबे के दफ्तर में हुई घटना से अफरा तफरी मच गई , आनन-फानन में पुलिस और शासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुलाई गई फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि निजी सचिव ने खुद को गोली क्यों मारी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक निजी सचिव विशंभर दयाल के मोबाइल पर किसी का फोन आया फोन पर बात करने के बाद उन्होंने खुद को गोली मारी।।।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ