हम आपको बता दें कि डॉक्टर चौधरी लखनादौन से ट्रांसफर होकर मंडला चले गए थे लेकिन फिर भी इन्होंने शासकीय भवन खाली नहीं किया
जनपद पंचायत लखनादौन के द्वारा नोटिस भी जारी किया गया फिर भी डॉक्टर साहब सरकारी भवन को खाली नहीं किया इन्हें धन की कमी नहीं है पर उनकी नियत ओछी है इनकी मानसिकता हड़प नीति की है लखनादौन में नए पशु चिकित्सा डॉक्टर आ चुके हैं जो किराए पर रह रहे हैं पर डॉक्टर चौधरी है कि शासकीय भवन खाली नहीं कर रहे
वाह रे शासन प्रशासन में बैठे अधिकारी जो की सरकारी भवनों को खाली नहीं करा पा रहे हैं या फिर कहें कि रिश्वत की मोटी चादर के नीचे दबे हुए हैं
अब देखना यह है कि डॉक्टर चौधरी से यह शासकीय भवन कब तक खाली करवा सकते हैं लखनादौन जनपद के सीईओ और एसडीएम एवं जिला कलेक्टर
लखनादौन से इंडियन न्यूज़ के लिए संतोष गोल्हानी की रिपोर्ट