राजस्थान करौली जिला के जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सुशील गुप्ता ने बताया कि चम्बल नदी का जलस्तर 164.050 मीटर पहुंच चुका है व शाम 8 बजे तक चेतावनी के निशान को पार करते हुए 164.75 मीटर पंहुच जाएगा और निरंतर जलस्तर में बढोतरी होती रहेगी। कोटा बैराज, ननैरा बैराज व बनास नदी से पानी लगातार छोडे जाने एवं जिले में लगातार जारी बारिश से नदी में पानी की आवक निरंतर बढ रही है। जिससे संबंधित क्षेत्रों के प्रभावित होेने की आशंका है। अधिशासी अभियंता ने संबंधित क्षेंत्रों में रह रहे लोगों से अपील की कि चम्बल नदी के बहाव क्षेत्र के आस-पास भ्रमण करने व नहाने नहीं जाये एवं अपने परिजनों व पशुओं को भी नहीं जाने दें। और उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा लगातार वर्षा की चेतावनी को देखते हुए नदी, नालों, पोखरों एवं जलबहाव क्षेत्रों के आस-पास नहीं जायें, किसी भी समय पानी की आवक बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण नदी, बांध व तालाब सहित अन्य भराव क्षेत्रों में पानी की आवक बढ रही है, प्रशासन ने इस संबंध में जल बहाव एवं भराव क्षेत्रों में आमजन से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में स्थित गांव जैसे मोंगेपुरा मल्लापुरा, टोडी, रांचोली, गोटा, कसेड, करई, घुसई, टोडा, मल्लापुरा, बूड का पुरा इत्यादि गांवों में पानी की आवक बढने से आमजन को परेशानी हो सकती है, इस संबंध में उन्होने आमजन से अपील की है जागरूक रहे और बहाव क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर चले जाये और उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में नदीयों, तालाबों और जलाशयों के जल स्तर संबंधी एवं संभावित प्रभावित ईलाकों में सतत् निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो कि 24 घंटे संचालित है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर07464-251335 व 1077 नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध मे जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने प्रभारी अधिकारी व अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी एवं नियंत्रण कक्ष हेतु कार्मिकों को नियुक्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग का केन्द्रीय बाढ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2702480, भारत मौसम विज्ञान विभाग दूरभाष नं. 0141-2173733 व राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नं. 0141-2227084 रहेगा।
*जिला रिपोर्टर नरेश जाटव केलादेवी देवी करौली राजस्थान।।*