8 अगस्त को मिलेंगे कैमोर और विजयराघवगढ़ नगर परिषद को दो नए नगरपरिषद अध्यक्ष
कटनी जिले के//विजयराघवगढ़ विधानसभा अंतर्गत दो प्रमुख नगर परिषदो नगर परिषद कैमोर और नगर परिषद विजयराघवगढ़ में नए नगर परिषद अध्यक्षों को लेकर हलचल ढाई वर्ष के पश्चात ही तेज हो गई थी , जिसके पश्चात पूर्व में 4 जून को दोनों ही नगर परिषद अध्यक्षों ने इस्ती़फा दे दिया था। जिसके पश्चात अब 8 अगस्त को दोनों ही नगर परिषद अध्यक्षों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी जिसके बाद नए अध्यक्षों द्वारा अध्यक्ष पद की कमान संभाली जाएगी ।
आपको बता दे कि नए अध्यक्षों को लेकर पूर्व में ही सहमति बन चुकी है जिसकी 8 अगस्त को औपचारिकता के बाद घोषणा की जाएगी । जिसमें नगर परिषद कैमोर की कमान अब पलक ग्रोवर को सौंपी जाएगी, इसके साथ ही विजयराघवगढ़ की नई अध्यक्षा राजेश्वरी दुबे होगी ।
आखिर क्या है इसके पीछे की वजह।
आपको बता दे कि नगर परिषद चुनाव के पश्चात ही अध्यक्ष पद को लेकर दोनों ही नगर परिषदों में दो दो उम्मीदवार सामने आए थे जिनके बीच समन्वय स्थापित करते हुए विजयराघवगढ़ विधायक संजय सतेंद्र पाठक द्वारा ढाई ढाई साल के कार्यकाल संभालने को लेकर सहमति बनाई थी, जिसके बाद ढाई साल का
कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात दोनों ही अध्यक्षों द्वारा स्वयं ही
इस्तीफ़ा दिया था ।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।