खलवारा बाज़ार मेन मार्केट में पेशाब घर की हालत बत्तर
मुख्य बाज़ार होने के बावजूद भी बाज़ार में सार्वजनिक शौचालय और पेशाब घर की कोई व्यवस्था नही
जिला कटनी//नगर परिषद कैमोर द्वारा नित नए निर्माण कार्यों से जहां एक ओर नगर के मुख्य मार्गों को सजा धजा कर विकाश कार्यों में चार चांद लगाने का कार्य किया जा रहा है वहीं अन्य वार्डो के प्रति परिषद का रवैया काफ़ी उदाशीन देखा जा सकता है ,
खलवारा बाज़ार जो कि कैमोर का हृदय स्थल माना जाता है और खलवारा मार्केट जो कि नगर का प्रमुख मार्केट है उसके बावजूद भी आस -पास में व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है , एसीसी के छोटे गेट के समीप भी जो पेशाब घर निर्मित है उसने भी न तो साफ सफाई है और न ही अन्य सुविधाएं
इसके अतिरिक्त बस स्टैंड पहुंचने का लघु मार्ग होने के कारण अधिकतर पैदल चलने वाले पुरुष और महिलाएं इसी मार्ग से जाते है क्षतिग्रस्त पेशाब घर नज़दीक होने के कारण महिलाओं को भी आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है और नजरे फेर कर इस मार्ग को पार करना पड़ता है ।
आपको बता दे कि पूर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष भी यह समस्या लोगों के द्वारा ले जाने के पश्चात भी परिषद् के अधिकारियों द्वारा इसमें कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है ।
इससे अब यह भी प्रश्न उठकर खड़ा हो रहा है कि क्या नगर परिषद के कार्यों का दायरा मुख्य मार्गों तक ही सीमित है ।वार्डो के भीतर की व्यवस्थाओं के प्रति क्या अधिकारियों की कोई जिम्मेदारी नही है।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट