विषैले जंतु के काटने से कक्षा 11 की छात्रा की मौत
दुद्धी सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कोड़वा गांव में एक दर्दनाक घटना घट गई ,जहां 18 वर्षीय काजल पुत्री अजय यादव की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। काजल कक्षा 11 की छात्रा थी और विंढमगंज में पढ़ने जाती थी।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे काजल स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी,तभी घर के दरवाजे पर ब्रश करने के दौरान उसके बाएं पैर के अंगुली में किसी अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। इससे काजल की हालत बिगड़ने लगी ।परिजन तत्परता दिखाते हुए ग्राम प्रधान बल्लू यादव की मदद से काजल को निजी साधन से लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे।
सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों ने काजल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने विषैले जंतु सर्प के काटने का अंदेशा व्यक्त किया है, और बताया कि काजल के पूरे शरीर में पीला पन आ गया था।
काजल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि काजल तीन बच्चों में सबसे बड़ी लड़की थी, और उसके नीचे दो छोटे लड़के हैं।
घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरिए स्थानीय पुलिस को दी गई ।सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह