बांदा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित मर्का औगासी क्षेत्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मामला मरका थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां आज शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बांदा जिलाधिकारी जे रिभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा बाढ़ प्रभावित गांव मर्का मिर्जापुर, औगासी एवं बाढ़ प्रभावित अन्य गांव का स्थलीय निरीक्षण किया है। वहीं मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। वहीं यमुना मर्का औगासी पुल पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है, कि कोई भी भारी वाहन पुल के ऊपर से ना ले जाएं क्योंकि यमुना नदी खतरे की निशान से ऊपर बह रही है। वहीं जो निचले जगह पर लोग निवास कर रहे हैं, उनको वहां से हटाकर ऊंचे स्थान पर रुकने के लिए कहा गया है। और डॉक्टरों की टीम और राजस्व की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बाढ़ प्रभावित गांव का समय-समय पर जायजा लेने के लिए निर्देशित किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुलायम सिंह यादव, भाजपा नेता अजय पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता सपा महिला जिला अध्यक्ष अर्चना पटेल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बाढ़ प्रभावित गांव पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ भ्रमण किया है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट