महेंद्र पाण्डेय खुरई
खुरई। विगत दिनो खुरई के टीहर गांव मे एक ही परिवार के चार लोगो के आत्महत्या वाले मामले मे पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी के अवैध संबंधो के चलते बदनामी एवं प्रताडना के केस मे फसाने की धमकी के कारण डर कर पिता बेटी, बेटा एवं 70 वर्षीय दादी ने जहरीला पदार्थ खाकर 25 जुलाई की रात्रि आत्महत्या कर ली,
मामले की विवेचना करते हुए पुलिस ने मृतक मनोहर की पत्नी द्रोपती का गांव के सुरेन्द्र लोधी के साथ अवैध संबंध होना पाया, घटना के पहले मृतक शिवानी ने दोनो को आपत्ति जनक हालत मे दो बार पकडा जिस पर पिता एवं दादी ने समझाने की कोशिस की लेकिन द्रोपती ने कहा अगर हमे सुरेन्द्र से अलग किया तो प्रताडना के केस मे फसा देगे, धमकी एवं बदनामी के डर से मनोहर लोधी 43 वर्ष, अनिकेत 16 वर्ष, शिवानी 18 वर्ष एवं फूलरानी 70 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली, मामले मे पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र लोधी 39 वर्ष निवासी टीहर, एवं द्रौपती लोधी पति मृतक मनोहर लोधी उम्र 41 वर्ष के खिलाफ बीएनएस की धारा 107, 108, 3(5) के तहत मामला कायम कर गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया जहा से उन्हे जैल भेज दिया…