शास. उच्च. माध्य. विद्या. सिंगपुर में उच्च माध्यमिक शिक्षक गोविंद सिंह ठाकुर को दी गई भावभीनी विदाई
दमोह //रिपोर्टर सुनील शुक्ला
वि. ख. जबेरा अंतर्गत शास. उच्च. माध्य. विद्या. सिंगपुर से उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री गोविंद सिंह ठाकुर अपनी 26वर्ष 4 माह की गौरवमयी शासकीय सेवा पूर्ण कर विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए।। उनके सेवानिवृत समारोह पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद कुमार मेहरा सहित समस्त स्टाफ एवं ग्राम तथा आस पास से पधारे जनप्रतिधियों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम गणमान्य नागरिकों के द्वारा श्री ठाकुर सर को उनके सेवानिवृत समारोह पर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके परिजनों एवं सभी स्नेही स्वजनों द्वारा उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन कि मंगल कामना की गई