नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
झारखंड के पुरोधा नेता के निधन पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
हजारीबाग: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता एवं जननायक शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ के निधन पर हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरुजी का जाना केवल एक राजनेता की नहीं, बल्कि एक युग की समाप्ति है। उन्होंने जिस साहस, समर्पण और संघर्ष के साथ आदिवासी समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया, वह हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। वे झारखंड के राजनीतिक इतिहास के एक स्तंभ थे, और उनके योगदान को शब्दों में समेटना असंभव है।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने आगे कहा व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें एक प्रेरणादायी जननायक के रूप में मानता रहा हूँ। वे सादगी, संघर्ष और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उनका जीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। गुरुजी के निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की राजनीति में एक गहरी रिक्तता उत्पन्न हुई है, जिसे भर पाना कठिन है।