नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
विधायक प्रदीप प्रसाद के तत्काल समाधान से जबरा में लगा 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर
स्थानीय जनता ने जताया आभार
हज़ारीबाग़ : सदर विधानसभा क्षेत्र के जबरा गांव में ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग से संपर्क साधा।
विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रयासों से क्षेत्र में सोमवार को 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। उनके इस त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशीलता से अब जबरा के नागरिकों को नियमित और स्थायी बिजली सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस जनहितकारी कार्य को लेकर जबरा समेत आसपास के ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों ने कहा कि प्रसाद हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में कार्य करते हैं, और यही उनकी जनसेवा की पहचान है।