✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी: अभिषेक मिश्रा बने भारतीय हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष
कटनी, 5 अगस्त 2025: भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री एल.एल. सोनी ने कटनी के प्रमुख सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभिषेक मिश्रा की सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति की घोषणा के साथ ही अभिषेक मिश्रा के मित्रों, सहयोगियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष श्री एल.एल. सोनी के प्रति आभार प्रकट किया है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने इस अवसर पर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे कटनी में भारतीय हिंदू महासंघ के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
: हरिशंकर पाराशर: