आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड़ झुलसा,रेफर
दुद्धी सोनभद्र।थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय अधेड़ झुलस गया ।जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधेड़ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
अधेड़ के दामाद रामकिशुन ने बताया कि रामनारायण, 52 वर्ष, पुत्र रामजियावन रविवार की शाम करीब 4 बजे अपने पशुओं को चरा रहे थे कि तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई और वह बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे इस दरमियान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और झुलस गए।घटना की उनके साथियों द्वारा मिली । साथियों की मदद से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया । चिकित्सक वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
उनके शरीर का लगभग 4-5 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह