हरदौली गांव निवासी बकरी चराने गए एक व्यक्ति की गडरा नाले में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टोला गांव के गडरा नाला का है। जहां बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी इंसाफ उर्फ साबिर पुत्र मंजूर खान उम्र करीब 45 वर्ष, यह आज मंगलवार को सुबह 10:00 बजे अपनी बकरी चराने गडरा नाला की तरफ गया हुआ था। तभी गडरा नाले में समय करीब 11:बजे अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी पर चला गया। जैसे ही भतीजा उमर खान ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए इंसाफ उर्फ साबिर को खोज निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। इस मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, जानकारी के मुताबिक मृतक के एक पुत्र और चार पुत्री हैं। इस घटना को देखते हुवे मृतक की पत्नी जैनफ़ पुत्र महताब खान पुत्री आफरीन नाजरीन ,सबरीन, हिना सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
बांदा से संवाददाता ,
विनय सिंह की रिपोर्ट