श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का अभिनंदन 13 अगस्त को
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा पंचायती अखाड़ा निरंजनी हरिद्वार की नवनियुक्त श्री
1008 कंमहामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरी का स्वागत एवं अभिनंदन 13 अगस्त 2025 को सोमनाथ मंदिर के निकट गायत्री शक्तिपीठ में किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक अरविंद सिंह ने बताया कि महामंडलेश्वर के स्वागत एवं अभिनंदन का प्रभार दिलीप चौबे, गायत्री मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन भंडारा का प्रभार मनीष सूद, प्रकृति के संरक्षण संवर्धन एवं हरियाली के विकास के लिए पौधा वितरण का प्रभार मनोज गिरिको दिया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे से होगा एवं शाम 5:00 बजे होटल सूर्य में महामंडलेश्वर श्रद्धालुओं से स्नेह भेंटवार्ता करेंगी।
आयोजन समिति से जुड़े दिलीप चौबे, मनीष सूद, मनोज गिरि लगातार 27वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 27वें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के 27वें दिन बुधवार को दीपक केसरी, रूपेश केसरी, सोनू, जयराम प्रधान, उर्मिला देवी, निक्की केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, संध्या केसरी, खुशबू देवी, विमला देवी, करुणा सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, कालो देवी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने गंगाजल व दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में भईया लाल, राजेंद्र महाराज, सुखराम महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुरेश महाराज, शेषनाथ मिश्रा महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।