दुद्धी सोनभद्र। चोपन थाना के अंतर्गत डाला चौकी क्षेत्र के तेलगुड़वा में बुधवार की देर रात्रि में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मुन्ना जायसवाल (55) पुत्र गंगा राम जायसवाल निवासी दुद्धी कस्बा वार्ड नंबर 5 की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना जायसवाल अपना इलाज कराने के लिए बनारस गए थे और इलाज कराकर बस से लौट रहे थे। उनके मौसेरे भाई उन्हें चोपन से बाइक पर बैठाकर अपने गांव हल्दी कोटा लेकर जा रहे थे, जब तेलगुड़वा के पास एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मुन्ना जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष व दैनिक जागरण के पूर्व पत्रकार अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि मृतक मुन्ना जायसवाल दुद्धी के वार्ड नं 11 फोटो स्टेट गली में चाय की दुकान चलाते थे। वह दुद्धी वार्ड नंबर 5 मल्देवा रोड में निवास करते थे। अमरनाथ जायसवाल ने बताया कि मृतक उनके भांजा थे ।
घटना के बाद से मृतक के परिवार पर शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह