नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
दारू थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया
हजारीबाग/दारू: दारू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट के आरोपी वासुदेव साव (उम्र करीब 46 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वासुदेव साव मेढ़कुरी खुर्द गांव के रहने वाले हैं और स्वर्गीय लालधारी साव के पुत्र हैं।
थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद, आरोपी को विधिवत रूप से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।