थाना कोतवाली नगर, पुलिस द्वारा घंटाघर स्थित होटल रिडेक्सन में फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाईन ठगी ( साईबर फ्राड) करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए (07 अभियुक्त एंव 04 अभियुक्ता) गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 14 लैपटॉप, 11 मोबाईल फोन, 03 लैपटॉप चार्जर, 05 हैडफोन व 4900/- रुपये नगद बरामद –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण,साईबर फ्राड संबंधी अपराधों की रोकथाम व इन अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुनील नागर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर के निकट होटल रिडेक्शन में फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी (साईबर फ्राड) करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 11 अभियुक्तगण (07 अभियुक्त एंव 04 अभियुक्ता) 1.रोहित शर्मा पुत्र प्रवीण कुमार शर्मा निवासी ए-70 गुजरावाला टाऊन, पार्ट 1 दिल्ली , 2.अनींग दौलगुपुनू पुत्री शिबू निवासी डी-1-4 राजपाल चौक, द्वारा सेक्टर 7 पालम एक्सटेनसन दिल्ली स्थायी पता मर्जा डेली मार्किट, कर्बी जिला एन्गलोंग राज्य असम ,3.जसटीन उर्फ जेनगुलीन सिंगसन पुत्र सोंगपू सिंहसन निवासी मोतबंग, थाना सापोर मैना, जनपद कांगपुकी राज्य मणिपुर, 4.प्रयास पुत्र गौरंग ग्राम अपर शिरु बरी, घायाबरी, थाना कारसोंग जनपद दार्जिलिंग वेस्ट बंगाल ,5.निकिता पुत्री किशना राय निवासी कारसोंग टाऊन, सैन्ट मैरी विलेज, थाना कारसोंग दार्जिलिंग,पश्चिम बंगाल, 6.विक्रम पुत्र मदन कुमार निवासी सी0 93 थाना मुकुंदपुर दिल्ली , 7.सैमुअल पुत्र स्व रुलटीन खुमार निवासी लमका निकट होटल वेनिस जनपद चुरा चाँदपुर मणिपुर, 8. चेनाँयहुन पुत्र जोन निवासी धीमारपुर, पुर्ना बाजार, निकट ग्राम जोलीवी थाना पुराना बाजार, जनपद दीमारपुर, नागालैंड ,9. सायरोनिलिया पत्नी चेनाँयहुन निवासी दीमारपुर पुराना बाजार, थाना पुराना बाजार, जनपद दीमारपुर नागालैंड ,10. करण सरीन पुत्र विनोद सरीन निवासी डी-197 सैनिक नगर, थाना उत्तम नगर दिल्ली एंव 11. सोनिया पत्नी करन सरीन निवासी डी-59 माँगेराम पार्क थाना उत्तम नगर,दिल्ली को होटल रिडेक्शन,घंटाघर थाना कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 14 लैपटॉप, 11 मोबाईल फोन, 03 लेपटॉप चार्जर, 05 हैडफोन व 4,900/- रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-157/25 धारा–318/61 भारतीय न्याय संहिता वर्ष 2023 व धारा 43/66D,75 IT Act 2000 पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त ने एक स्वर में बताया कि हम सभी होटल रेडिक्शन में बनाये गये कॉल सेंटर से United States Of America देश के नागरिको के कम्पयूटर सिस्टम पर एक वायरस ग्रस्त POP UP मैसेज भेज कर eye beam calling/microsip incoming application के माध्यम से उन्हें कॉल करके टेक सपोर्ट देकर उनके सिस्टम का एक्सेस लेकर उनके बैंक अकाउंट की जानकारी ले लेते है और उनसे करीबन 300-900 डालर के ट्रांक्शजन करके धोखाधड़ी कर रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने एक स्वर में बताया कि विदेशी कस्टमर eye beam calling/microsip incoming application के माध्यम से कॉल करके हमें बताते है कि उनके कम्पयूटर सिस्टम में एक Popup message प्राप्त हुआ है। जिसे खोलने पर कम्पयुटर सिस्टम में वायरस होने की सूचना मिली है। जिस पर हम लोग स्क्रिट के अनुसार वायरस को ठीक करने का आश्वासन देते है तथा कस्टमर को अस्थाई सिक्योरिटी देने के लिए Ultra-Viewer एप्लीकेशन/सोफ्टवेयर इंस्टाल कराते हैं। फिर कस्टमर के कम्पयुटर सिस्टम का स्क्रीन शेयर कर लेते हैं। फिर उसे कमाण्ड बोक्स पर सिस्टम स्केन के लिए प्रोसेस कराते है, जिसमें हम स्क्रिप्ट में दी हुई फर्जी कन्टेट पोस्ट कर देते हैं तथा कस्टमर को बताते है कि आप के द्वारा प्रतिवबंधित वेबसाईट पर BANKING TRANSACTION किये गये हैं जो कि गैर-कानूनी है। हम Ultra – viewer एप्लीकेशन/सोफ्टवेयर के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट का बैलेंस देखकर उनके द्वारा की गयी प्रतिबंधित वेबसाइट पर झूठी BANKING TRANSACTION के बारे में बताते हैं और उन्हें अपने विश्वास में लेकर एक टोल फ्री नम्बर पर कॉल करने के लिये कहते है। जैसे ही विदेशी नागरिक हमारे द्वारा दिये गये TOLL FREE नम्बर पर कॉल करते हैं तो फिर हम अपने फर्जी कॉल सेंटर में काम करने वाली दूसरी टीम (Closer) को काल फारवर्ड कर देते हैं जो उनसे बैंक अधिकारी बनकर बात करते हैं। फिर उनके द्वारा की गयी प्रतिबंधित वेबसाइट पर FINANCIAL TRANSCATION को केंसल करने के नाम पर डरा धमका कर उनसे Googleplay, Traget, Apple, Nike से गिफ्ट कार्ड खरीदवा देते हैं। फिर कस्टमर से गिफ्ट कार्ड की डिटेल पूछकर अपने मैनेजर अनिरुद्द और उसके साथी रविन्द्र सिंह को भेज देते हैं जो इन गिफ्ट कार्ड को Reedem कराकर पैसा कमाते हैं
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. रोहित शर्मा पुत्र प्रवीण कुमार शर्मा निवासी ए-70 गुजरावाला टाऊन, पार्ट 1 दिल्ली।
2. अनींग दौलगुपुनू पुत्री शिबू निवासी डी-1-4 राजपाल चौक, द्वारा सेक्टर 7 पालम एक्सटेनसन दिल्ली स्थायी पता मर्जा डेली मार्किट, कर्बी जिला एन्गलोंग राज्य असम।
3. जसटीन उर्फ जेनगुलीन सिंगसन पुत्र सोंगपू सिंहसन निवासी मोतबंग, थाना सापोर मैना, जनपद कांगपुकी राज्य मणिपुर।
4. प्रयास पुत्र गौरंग ग्राम अपर शिरु बरी, घायाबरी, थाना कारसोंग जनपद दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल।
5. निकिता पुत्री किशना राय निवासी कारसोंग टाऊन, सैन्ट मैरी विलेज, थाना कारसोंग दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल।
6. विक्रम पुत्र मदन कुमार निवासी सी0 93 थाना मुकुंदपुर, दिल्ली।
7. सैमुअल पुत्र स्व रुलटीन खुमार निवासी लमका निकट होटल वेनिस जनपद चुरा चाँदपुर मणिपुर।
8. चेनाँयहुन पुत्र जोन निवासी धीमारपुर, पुर्ना बाजार, निकट ग्राम जोलीवी थाना पुराना बाजार, जनपद दीमारपुर नागालैंड।
9. सायरोनिलिया पत्नी चेनाँयहुन निवासी दीमारपुर पुराना बाजार, थाना पुराना बाजार, जनपद दीमारपुर नागालैंड।
10. करण सरीन पुत्र विनोद सरीन निवासी डी-197 सैनिक नगर, थाना उत्तम नगर दिल्ली।
11. सोनिया पत्नी करन सरीन निवासी डी-59 माँगेराम पार्क थाना उत्तम नगर,दिल्ली।
बरामदगी का विवरण
14 लैपटॉप (डेल कम्पनी)
4900/- रुपये नगद
11 मोबाईल फोन
03 लैपटॉप चार्जर
05 हेडफोन
गिरफ्तार अभियुक्त विक्रान्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 63/2022 धारा 420/120B IPC, 43/66D,75 IT Act 2000 थाना उधोग नगर जिला गुरूग्राम, हरियाणा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
2. निरीक्षक सिराजुद्दीन थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर ।
3. उ0नि0 रविन्द्र धामा थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
4. उ0नि0 वेदप्रकाश थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
5. उ0नि0 विवेक कुमार थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
6. है0का0 113 विकास थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
7. है0का0 356 नीरज थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
8. है0का0 907 तरुण शर्मा थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
9. का0 1354 अभिषेक खोखर थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
10. का0 1314 गौरव थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
11. का0 2271 अंकित तिवारी थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
12. का0 2507 अंकित निगम थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
13. का0 2017 चिराग थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
14. का0 2512 राजेश थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
15. म0का0 988 मीनाक्षी थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
16. म0का0 1043 रिम्पी थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
17. म0का0 187 अनु तोमर थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
18. ASI गौरव तोमर, साईबर थाना जिला सहारनपुर
19. है0का0 1141 रोहित कुमार साईबर थाना जिला सहारनपुर
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़