ब्यूरो चीफ – राकेश मित्र जिला-कांकेर
भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने बस स्टैंड से शिवसेना चौक तक डिवाइडर बनाने की ख़बर को संज्ञान में लिया और पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखा।उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाने का प्रावधान है।उन्होंने आगे कहा डिवाइडर बनने से सड़क पर लाइट भी लगेगी, जिससे रात में रोशनी रहेगी। साथ ही, डिवाइडर में फूल और पौधे लगाए जाएंगे, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। इसके अलावा, सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा, जिससे वहां वाहन सही से चल सकेंगे।