दुद्धी में बाइक हादसे में तीन लोग घायल,दो रेफर
दुद्धी सोनभद्र । शनिवार को दो अलग-अलग बाइक हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना कनहर पुल के पास हुई, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में प्रदीप कुमार (18) पुत्र राजमणि और चंदू (22) पुत्र श्रीभगवान घायल हो गए। दोनों गौरसिंघा के रहने वाले हैं और जोरूखाड़ से अपने घर जा रहे थे।घटना शनिवार की शाम 7 बजे कनहर पुल के समीप की बताई गई है ।घायलों को डायल 112 पुलिस ने वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वहीं दूसरी घटना रन्नु गांव के पास हुई, जहां एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में रामरति (20) पुत्र प्रेम चंद्र घायल हो गया। वह घर से दो किमी दूर ही निकला था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। घायल को निजी साधन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दोनों घटनाओं में घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह